भोपाल में दर्दनाक हादसा, तीन युवकों की जान गई, एक गंभीर
भोपाल। के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा निपानिया इलाके में उस समय हुआ, जब चारों युवक कार से चाय पीने के लिए गांव से निकले थे।
परिवार और युवकों की पहचान
पुलिस के अनुसार, गुलाब मेहर ईंटखेड़ी में सचिव पद पर कार्यरत हैं और उनकी पत्नी रेखा चंदेरी ग्राम पंचायत की सरपंच हैं. उनका बेटा हर्ष मेहर, भतीजा सतीश मेहर और उनके मित्र लकी अहिरवार व गब्बर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे एक ही कार में सवार होकर निपानिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण कि कार के परखच्चे उड़े
हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गब्बर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
एक हेडलाइट के कारण हादसे की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने से आ रहे वाहन का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका. टक्कर के बाद कार इतनी क्षतिग्रस्त हो गई थी कि शवों और घायल को बाहर निकालने के लिए चेसिस को काटना पड़ा. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय