इस प्रकार होंगे घने रेशमी बाल
सभी महिलाएं घने और रेशमी बाल चाहती हैं पर इसके लिए आपकों इनकी देखभाल पर विशेष ध्यान देना हेागा। अगर आप बालों को घना बनाना चाहती हैं तो अपने बालों के अनुसार ही तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। आजकल मार्केट में ऑर्गेनिक उत्पादों का चलन बढ़ गया है। ऑर्गेनिक शैंपू, कंडीशनर, सीरम आदि प्रोडक्ट की मांग काफी बढ़ गई है। लंबे और चमकदार बाल पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं इनका ही उपयोग कर रही हैं। आप भी ऐसा कर सकती हैं। बालों की देखभाल के लिए जरुरी है कि सही तेल इस्तेमाम करें। आपको अपने बालों के प्रकार के बारे में जानना काफी जरुरी है। सीधे, कर्ली या लहरदार बालों के लिए भी अलग-अलग तेल आने लगे हैं। दरअसल, सीधे बालों के लिए आर्गन और जोजोबा जैसे हल्के तेल अच्छे हैं। लेकिन घुंघराले और लहराते बालों के लिए नारियल, बादाम और अरंडी का तेल उपयोगी है। तेल का चयन करते समय अपने बालों की समस्या के अनुसार ही खरीदें। अगर आपको बालों को बढ़ाना है तो आरंडी या हिबिस्कस ऑयल लगाएं। बालों के झड़ने पर पामेटो मिलाए गए तेल का प्रयोग करें। पेाषक तत्व का जरुर ध्यान प्राकृतिक और जैविक तेलों में कोई कैमिकल नहीं होता लेकिन फिर आप इसे जरुर देखें। जब आप तेल लगाते हैं तो इतनी जल्दी रिजल्ट नहीं मिलता। इसलिए कोई भी तेल को 2-3 हफ्तों में आजमाएं। अगर आपके बालों में कोआ असर दिखता है तो यानी वो तेल काम कर रहे है। यदि कोई असर न दिखें तो आप तेल को बदल सकती हैं।


जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत
दो महीने पहले हुई थी शादी, मायके में नवविवाहिता ने दी जान
सीएम यादव का विपक्ष को जवाब, बोले- 'सबके लिए समान व्यवस्था होगी'
पटरी पर उतरने से पहले ही मेट्रो पर करोड़ों की मार, 8 करोड़ के सर्विस चार्ज को लेकर बढ़ा विवाद
घायल छात्रों से मिलकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
महिला की हत्या कर छिपाना चाहते थे सच, दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
UCC बिल पास, उत्तराखंड-गुजरात-असम के बाद चौथा राज्य बना एमपी
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल