जिले में गहराया रसोई गैस का संकट
कोरबा कोरबा जिले के कोयलांचल क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। दीपका भारत गैस गेवरा प्रोजेक्ट कंज्यूमर्स को-आपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड के उपभोक्ता सिलेंडर के लिए परेशान हैं। एसईसीएल कर्मचारियों सहित आम उपभोक्ताओं में इस स्थिति को लेकर गहरा आक्रोश है।गैस की अनुपलब्धता का सीधा असर घरों के चूल्हे-चौके पर पड़ रहा है। समय पर खाना न बन पाने के कारण कामकाजी कर्मचारियों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी द्वारा सप्ताह में केवल एक या दो बार ही गैस की आपूर्ति की जा रही है। कई महीनों पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। यह स्थिति प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
क्षेत्र की जनता और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर गैस वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे धरना, घेराव और उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित गैस एजेंसी और स्थानीय प्रशासन की होगी।
इसी तरह कोरबा स्थित एसईसीएल की पवन गैस एजेंसी पर भी पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। एजेंसी खुलने से पहले ही लोग खाली सिलेंडर लेकर कतार में खड़े हो जाते हैं। बताया गया कि पिछले एक सप्ताह से बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी नहीं मिल रही थी, जिसके कारण वे स्वयं सिलेंडर भरवाने आ रहे थे। शनिवार से होम डिलीवरी शुरू होने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है।


जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष