कलचुरी एलएनसीटी ग्रुप को राज्य सरकार का सम्मान, इनक्यूबेशन सेंटर बना मिसाल
भोपाल। कलचुरी एलएनसीटी ग्रुप इनक्यूबेशन सेंटर (केएलआईसी-एलएनसीटी) को एमपी स्टार्टअप समिट 2026 में प्रथम उपविजेता (1st रनर-अप) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह आयोजन एमपी स्टार्टअप सेंटर, भोपाल द्वारा किया गया। यह सम्मान कलचुरी एवं अनुपम इनक्यूबेशन सेंटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारीआकाश एस. डी. राय ने माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव के करकमलों से प्राप्त किया। इस अवसर पर माननीय एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, मुख्य सचिव अनुराग जैन एवं एमपी स्टार्टअप सेंटर की कार्यकारी प्रमुख डॉ. आभा ऋषि उपस्थित रहीं।
एलएनसीटी ग्रुप के दूरदर्शी नेतृत्व—डॉ. अनुपम चौकसे,संस्थापक जय नारायण चौकसे, पूनम चौकसे, डॉ. श्वेता चौकसे, डॉ. पूजा श्री चौकसे एवं डॉ. अशोक राय—ने इस उपलब्धि पर इनक्यूबेशन सेंटर को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह उपलब्धि एलएनसीटी ग्रुप के स्व-वित्तपोषित इनक्यूबेशन मॉडल और सेंट्रल इंडिया के स्टार्टअप इकोसिस्टम में उसके प्रभावशाली योगदान को दर्शाती है। यह सम्मान छात्रों, स्टार्टअप और नवोन्मेषकों को रोज़गार सृजक बनाने की दिशा में एलएनसीटी ग्रुप की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
अफीम उत्पादकों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से शुरू होगी तौल प्रक्रिया, सरकार ने बनाई रणनीति
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से