ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में राष्ट्रपति का दौरा, आध्यात्मिक संदेश दिया
खंडवा: मध्य प्रदेश प्रवास के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को खंडवा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रपति ने भगवान शिव के समक्ष माथा टेककर देश की खुशहाली, शांति और विकास की कामना की।
राज्यपाल ने किया स्वागत, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ अभिषेक
ओंकारेश्वर पहुंचने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति सबसे पहले ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने नंदी महाराज को बेलपत्र अर्पित किए। मंदिर के मुख्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ विशेष पूजा संपन्न कराई, जिसमें राष्ट्रपति ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव का अभिषेक किया।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
नर्मदा नदी के तट पर बसा ओंकारेश्वर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के इस दौरे से मध्य प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई थी, लेकिन स्थानीय जनता में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।
स्मृति चिन्ह देकर किया गया अभिनंदन
ममलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रपति का अभिनंदन किया गया। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया, जबकि स्थानीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उन्हें नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और रात्रि विश्राम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम निगरानी रख रही है। राष्ट्रपति का गुरुवार रात ओंकारेश्वर में ही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम तय किया गया है।


देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत
दो महीने पहले हुई थी शादी, मायके में नवविवाहिता ने दी जान
सीएम यादव का विपक्ष को जवाब, बोले- 'सबके लिए समान व्यवस्था होगी'
पटरी पर उतरने से पहले ही मेट्रो पर करोड़ों की मार, 8 करोड़ के सर्विस चार्ज को लेकर बढ़ा विवाद
घायल छात्रों से मिलकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
महिला की हत्या कर छिपाना चाहते थे सच, दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
UCC बिल पास, उत्तराखंड-गुजरात-असम के बाद चौथा राज्य बना एमपी