चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को लेकर राजनीति गरमाई
अंबिकापुर|अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रतिमा अनावरण को लेकर विवाद शुरू हो गया है. अंबिकापुर में आज मुख्यमंत्री के द्वारा चंद्रशेखर आजाद और भाजपा के नेता स्वर्गीय रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया जाना था, लेकिन इससे पहले युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकल झा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रात में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया|
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कर दिया चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण
इस दौरान उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गोड़सेवादी मानसिकता के लोगों के द्वारा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास अनावरण से पहले उस तरह से साजसजा नहीं किया गया है जिस तरह स्वर्गीय रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के पास अनावरण के लिए किया गया है. इसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की ढक कर रखी गई प्रतिमा को खोला और फिर माल्यार्पण कर अनावरण कर दिया. इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकल झा ने खुद अपने सोशल मीडिया पेज में इसका वीडियो अपलोड किया है|
मुख्यमंत्री करने वाले थे अनावरण
अंबिकापुर नगर निगम के द्वारा आकाशवाणी चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित की गई है और इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के दफ्तर के पास रिंग रोड में स्वर्गीय रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापित की गई है लंबे समय से इन मूर्तियों के अनावरण का इंतजार किया जा रहा था और इन्हें ढक कर रखा गया था लेकिन इसी बीच महापौर मंजूषा भगत रायपुर पहुंची और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अनावरण के लिए समय मांगा इस पर मुख्यमंत्री ने 9 अप्रैल को अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी थी और इसी आधार पर प्रशासन और नगर निगम के द्वारा दोनों प्रतिमाओं के अनावरण की तैयारी की गई|
अंबिकापुर में गरमाई सियासत
इसी बीच 8 अप्रैल की देर शाम इसे लेकर विवाद शुरू हो गया और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके साथ वहां पर नारियल फोड़ा गया और फिर लोकार्पण कर दिया गया. इस घटना के बाद अंबिकापुर की राजनीति गर्म हो गई है|


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश