माफिया और अपराध को लेकर बयान से बढ़ा सियासी तनाव
Bengal Election 2026:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी को जमकर घेरा. उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि माफिया की हड्डी और पसली को यूपी का बुलडोजर ठीक करता है. आज यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है, यूपी में अब सब चंगा है. भाजपा को जिताइए. जिन माफियाओं ने भय का माहौल पैदा किया है. भाजपा उन्हें समाप्त करेगी|
सीएम योगी ने टीएमसी को घेरते हुए कहा, “मैं यहां आप सबसे इस बात की अपील करने आया हूं कि जिन लोगों के कारण पिछले 15 वर्षों से बंगाल के सामने पहचान का संकट है, जिन्होंने बंगाल को टेरर का, माफिया राज का और कटमनी व करप्शन का अड्डा बना दिया हो, वो TMC अब नहीं चाहिए. जिन माफियाओं ने डर का माहौल पैदा किया है. उनको बाहर उखाड़ फेकिए. इन्हीं के कारण माफिया पैदा हुए हैं|”
नहीं चाहिए टीएमसी: CM योगी
इस दौरान सीएम योगी ने यूपी का उदाहरण देते हुए कहा, याद करिए उत्तर प्रदेश में जब राम जन्मभूमि के लिए आंदोलन करना पड़ता था, तब रामभक्तों पर गोलियां चलती थी. अब भाजपा सरकार में दुनिया का सबसे बड़ा राम मंदिर बनकर खड़ा हो गया. कोई रोक पाया क्या? इसकी गारंटी सिर्फ मोदी हैं. भाजपा गारंटी देती है कि सरकार में आने के बाद कोई दंगा नहीं होगा. कर्फ्यू नहीं लगेगा, गौ माता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बटने नहीं देंगे|
9 साल पहले यूपी में माफिया पैदा होते थे
उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा, 9 साल पहले उत्तर प्रदेश में भी खूब माफिया पैदा होते थे. प्रदेश ऐसी ही बुरी हालत में था, इसका सिर्फ एक ही समाधान है और वह है ‘डबल-इंजन’ वाली BJP सरकार. टीएमसी ने पिछले 15 सालों में बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है. पीएम मोदी दिल्ली से जनता के लिए पैसा भेजते हैं, तो TMC के गुंडे उस पैसे को हड़प लेते हैं|


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर