भोपाल में पेट्रोल पंप सील, अफवाहों के बाद हुई शिकायत
भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कथित कमी की खबरों ने अचानक माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक सूचनाओं के चलते लोग घबरा गए और बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे. हालात ऐसे बने कि कई जगहों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
रीवा और भोपाल में प्रशासन सख्त
रीवा में स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा, जबकि भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित एक नायरा पेट्रोल पंप पर सीमित मात्रा में पेट्रोल देने की शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पंप को सील कर दिया।
प्रशासन का दावा- पर्याप्त है स्टॉक
इन अफवाहों पर प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है. पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति लगातार जारी है. बावजूद इसके, लोगों ने एहतियात के तौर पर टैंक फुल कराना शुरू कर दिया, जिससे कई स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।
शाजापुर में सबसे ज्यादा असर
शाजापुर में अफवाहों का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला, जहां कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. कुछ पंपों पर भुगतान संबंधी दिक्कतों के कारण सप्लाई प्रभावित रही, जबकि कुछ स्थानों पर ईंधन अस्थायी रूप से खत्म हो गया. रिलायंस पंप पर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिया गया।
खरगोन में 400 वाहनों की कतार
खरगोन के महेश्वर-बड़वाह मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के बाहर सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. पंप संचालक ने बताया कि स्टॉक पर्याप्त था और सभी को जरूरत के अनुसार ईंधन उपलब्ध कराया गया।
रतलाम और सेंधवा में सीमित सप्लाई
रतलाम में कुछ पंप बंद रहे, जबकि खुले पंपों पर भीड़ के चलते दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए ईंधन की मात्रा सीमित कर दी गई. सेंधवा में भी इसी तरह की स्थिति बनी रही, जहां प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भीड़ न करने की अपील की।
आगर मालवा में विवाद की स्थिति
आगर मालवा के पिपलोन कला और कानड़ क्षेत्र में भी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई. कानड़ में तो भीड़ के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई, जो बाद में शांत कराई गई।
इटारसी में लंबी कतारें
इटारसी में रेलवे स्टेशन के पास स्थित पंप पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
कुक्षी में अचानक खत्म हुआ पेट्रोल
धार जिले के कुक्षी क्षेत्र में अचानक बढ़ी मांग के चलते कुछ पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया, जबकि एक पंप पर प्रति बाइक सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया गया. इसके बाद नए टैंकर मंगवाए गए।
भोपाल में सख्त निर्देश जारी
भोपाल में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी उपभोक्ता से निर्धारित दर से अधिक कीमत नहीं ली जा सकती और वाहन के टैंक के अलावा बोतल या कैन में पेट्रोल-डीजल देने पर प्रतिबंध रहेगा. अधिकारियों के अनुसार, शहर में मौजूद स्टॉक दो से तीन महीने तक के लिए पर्याप्त है।
बालाघाट और इंदौर में भीड़ का असर
बालाघाट और इंदौर में भी अफवाहों का असर देखने को मिला, जहां लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर उमड़ पड़ी. बालाघाट में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद ली गई. इंदौर में एक ग्राहक ने अधिक कीमत पर पेट्रोल मिलने की शिकायत भी की।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय