जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा : हत्या मामला उस समय सामने आया जब शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई स्थित पुरेना तालाब में एक युवक का शव तैरता मिला। 11 फरवरी को मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम दर्रा निवासी राहुल चौहान के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गंभीर निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। परिजनों ने बताया कि राहुल अपने दोस्त के साथ शिवरीनारायण मेले में जाने की बात कहकर घर से निकला था। पूछताछ में दोस्त ने बताया कि शाम 5–6 बजे वे मेला घूमकर राहुल की मौसी के घर गए और करीब 6 बजे वहां से निकलने के बाद राहुल लापता हो गया।
बहन से बातचीत को लेकर रंजिश
जांच में खुलासा हुआ कि एक नाबालिग युवक को राहुल का उसकी बहन से फोन पर बात करना नागवार था। इसी विवाद में उसने 6–7 साथियों के साथ मिलकर राहुल को रास्ते में घेर लिया। पहले मारपीट की गई, फिर धारदार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया गया।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोमल कर्ष (23) और राजवीर अनंत (19) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। वहीं चार नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर