घर की चीजों से बनाएं फेस मास्क, टैनिंग होगी कम
गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप त्वचा पर अपना असर दिखाने लगती है। कुछ ही दिनों में चेहरा मुरझाया हुआ और सांवला नजर आने लगता है। इसे सन टैनिंग कहा जाता है। गर्मी में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है।तपती गर्मी हुई टैनिंग को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट मौजूद हैं लेकिन नेचुरल ग्लो नहीं लाते। हालांकि भारतीय रसोई में ही ऐसे कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं जो टैनिंग को धीरे धारे कम कर सकते हैं और त्वचा की प्राकृतिक चमक वापस ला सकते हैं। सही घरेलू उपाय अपनाकर सन टैन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।इसके साथ ही टैनिंग से बचने के लिए जरूरी टिप्स भी अपनाएं। जैसे, धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं। ज्यादा देर तक सीधी धूप से बचें। दिनभर पर्याप्त पानी पीएं और स्किन को नियमित साफ और मॉइस्चराइज रखें। आइए जानते हैं ऐसे 5 होममेड फेसमास्क, जो टैनिंग हटाने में बेहद मददगार माने जाते हैं।
बेसन और दूध फेस पैक
बेसन सदियों से भारतीय सौंदर्य परंपरा का हिस्सा रहा है। यह त्वचा की गंदगी और टैन हटाने में मदद करता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। डेड स्किन हटाता है और स्किन टोन साफ करता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में दो चम्मच दूध मिलाएं और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बना लें। अब साफ चेहरे पर इसे 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
दही और हल्दी फेस मास्क
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। दही और हल्दी का फेसपैक टैनिंग कम करता है। त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और स्किन को नैचुरल ग्लो देता है। इसे लगाने के लिए दो चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। फिर 15 मिनट बाद धो लें।
टमाटर और शहद फेस मास्क
टमाटर में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो टैनिंग कम करने में मदद करते हैं। टमाटर का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं। बाद में ठंडे पानी से धो लें। यह पैक सन टैन कम करता है। स्किन को ब्राइट बनाता है। ऑयल कंट्रोल करता है।
एलोवेरा और नींबू फेस पैक
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और धूप से हुई जलन को कम करता है। इसका फेस पैक लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। टैनिंग कम होती है और यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट लगाएं। फिर धो लें।
खीरा और चंदन का फेस मास्क
खीरा त्वचा को तुरंत ठंडक देता है और चंदन त्वचा को शांत करता है। खीरे और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच खीरे का रस और एक चम्मच चंदन पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे सनबर्न में राहत मिलती है। साथ ही त्वचा को ठंडक मिलती है। यह टैनिंग को कम करने में भी असरदार है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 मार्च 2026)
शीत्सांग की नई पहल, विकास और आधुनिकता की ओर बढ़ता कदम
स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही पंडवानी गायिका तीजन बाई पर सतर्क निगरानी
राजनीतिक टकराव तेज़: अमित शाह ने AAP पर साधा निशाना, सुधार की उम्मीद डबल इंजन से
पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार दानिया शाह के पति ने 5वीं शादी रचा हड़कंप