अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अयोध्या|रामनगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।सरयू तट की बात करें तो लगभग 500 मीटर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है
रामनगरी में 6 जोन व 29 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।
राम जन्मोत्सव का विशेष उल्लास देखने को मिलेगा
वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्शन की प्रक्रिया सामान्य समय से लगभग एक घंटे पहले शुरू कर दी गई है, जो देर रात करीब 11 बजे तक जारी रहेगी। दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का विशेष उल्लास देखने को मिलेगा। इस मौके पर करीब 8000 मंदिरों में एक साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें