‘लाहौर 1947’ और ‘आवारापन 2’ आमने-सामने
पर्व-त्योहार और खास मौकों पर फिल्मों की रिलीज लॉक करने के लिए अक्सर निर्माता निर्देशकों की नजर रहती है। इसके चलते बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के क्लैश की स्थिति भी बन जाती है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है। सिनेमाघरों में सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।
'लाहौर 1947' और 'आवारापन 2' का होगा क्लैश
अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। यूं तो यह फिल्म 03 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, मगर कुछ कारणों से ऐसा हो न सका और अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हो सकती है। ऐसी स्थिति में सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' से इसकी टक्कर होने की संभावना बन रही है।
मेकर्स की तरफ से एलान का इंतजार
इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग का कुछ काम अभी बाकी बताया जा रहा है, जो अप्रैल के आखिर तक पूरा होगा। मेकर्स ने रिलीज डेट पर विचार कर लिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिलहाल रिलीज को लेकर आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। फिल्म 'आवारापन 2' का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुआ था।
'लाहौर 1947' की कास्ट
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' अगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होती है तो इसका टकराव सनी देओल की 'लाहौर 1947' से होगा। इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। 'लाहौर 1947' को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। राजकुमार संतोषी ने इसके निर्देशन की कमान संभाली है। शबाना आजमी भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी।


कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ