वार्डरोब में पड़े पुराने आउटफिट को ऐसे बनाएं फैशनेबल
शिखा शिप्रा
कोई त्योहार हो या शादी समारोह, अक्सर आउटफिट विकल्प सीमित होने की वजह से लुक एक सा ही दिखता है। तो क्यों न इस बार पुराने आउटफिट्स को नए डिजाइन और स्टाइलिंग के साथ सजाया जाए? ये नए डिजाइन आपको हर आयोजन के लिए फ्रेश और स्टाइलिश बना सकते हैं, जिससे हर जगह आपकी खूबसूरती और स्टाइल पर सबकी नजरें टिक जाएंगी।
पेस्टल में फ्रेश लुक
इस बार पेस्टल रंग के नए डिजाइन वाले आउटफिट्स काफी ट्रेंड में हैं। ब्लश पिंक, मिंट ग्रीन, लेमन येलो और लैवेंडर जैसे शेड्स अब मॉडर्न कट्स, लेयरिंग और हल्की एम्ब्रॉयडरी के साथ और भी आकर्षक दिखेंगे। नए पैटर्न वाले पेस्टल लहंगे दिन और रात, दोनों आयोजनों के लिए परफेक्ट हैं। इन्हें फ्लोरल या पोल्की ज्वेलरी के साथ पहनने से आउटफिट रॉयल और फ्रेश लुक देता है, जो आपकी पर्सनैलिटी को निखारते हुए स्टाइल में चार चांद लगा देगा।
शरारा सूट का ग्रेस
इस सीजन शरारा सूट फिर से ट्रेंड में है। कढ़ाईदार कुर्ते के साथ मैचिंग गोटे वाला दुपट्टा और स्टाइलिश शरारा हर अवसर पर आपको आकर्षक बनाने के लिए तैयार है। लंबी या घुटनों तक की कुर्ती, मॉडर्न कट्स और हल्की एम्ब्रॉयडरी के साथ शरारा सूट अब नए डिजाइनों में उपलब्ध है। इस आउटफिट के साथ पंजाबी चोटी आपको एक ट्रेडिशनल और ट्रेंडी लुक देगी। चाहे संगीत हो, मेहंदी हो, हल्दी हो या रिसेप्शन, यह हर मौके पर आरामदायक और एलिगेंट विकल्प साबित होगा।
परंपरा और ट्रेंड का मेल ‘गाउन’
गाउन कभी फैशन से बाहर नहीं हुए और इस साल फिर से इंडो-वेस्टर्न गाउन फैशन में हैं। यह आउटफिट पारंपरिक और वेस्टर्न स्टाइल का परफेक्ट मेल दिखाता है। नए डिजाइन में फ्लोइंग कट्स, हल्की एम्ब्रॉयडरी और लेयरिंग शामिल है, जो इसे मॉडर्न और एलिगेंट बनाती है। वाइन, एमरल्ड ग्रीन, रॉयल ब्लू, मैरून, ब्लश पिंक और लेवेंडर जैसे ट्रेंडी रंग आपको हर मौके के लिए परफेक्ट बना सकते हैं।
फिशकट लहंगे में नया अंदाज
अगर आप भी सिंपल लहंगों से ऊब चुकी हैं, तो इस सीजन फिशकट लहंगा ट्राई कीजिए। मरमेड स्टाइल लहंगा हिप से फिट और घुटनों के पास से ढीला होता है, जो आपको ग्लैमरस लुक देगा। हल्की एंब्रॉयडरी, फ्लोइंग कट्स और लेयरिंग वाले यह लहंगे आपको स्टाइलिश लुक देंगे। वेलवेट, जॉर्जेट, ऑर्गेंजा और नेट जैसे फैब्रिक में उपलब्ध यह लहंगे भीड़ में बिल्कुल अलग नजर आते हैं। चोकर या लेयर्ड नेकलेस के साथ इन्हें पहनकर आप मॉडर्न और पारंपरिक दोनों अंदाज में स्टाइलिश दिख सकती हैं।
पोल्की ज्वेलरी का निखार
पोल्की ज्वेलरी इस सीजन स्टाइल और आकर्षण का केंद्र बन गई है। शादी, मेहंदी या रिसेप्शन हर फंक्शन में यह परफेक्ट रहती है। माथा पट्टी, लेयर्ड चोकर्स, पोल्की इयररिंग्स या कपड़ों से मैचिंग सेट्स पहनकर आप राजसी और ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। हल्की एम्ब्रॉयडरी और मॉडर्न कट्स वाले आउटफिट्स के साथ पोल्की ज्वेलरी स्टाइलिश और सुंदर दिखती है। इसे पहनकर आप शाही अंदाज के साथ हर मौके पर सभी का ध्यान अपनी और खींच सकती हैं।


नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें