मेहनत लाई रंग, छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता
मेधावियों का सम्मान: सनातन धर्म स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
जबलपुर| सफलता के लिए संघर्ष जरूरी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि जीवन के उतार-चढ़ाव ही व्यक्ति को सफलता के असली मूल्य का एहसास कराते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि परीक्षा परिणाम केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। यदि परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न भी हों, तो निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने ईमानदारी और कड़ी मेहनत को ही कामयाबी का मूल मंत्र बताया।
परिणामों में बेटियों का दबदबा इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा, जिसमें छात्राओं ने विशेष सफलता प्राप्त की। कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय में श्रद्धा कुशवाहा ने 94.6% अंकों के साथ टॉप किया। विज्ञान संकाय में अश्विनी बेन (89.2%) और कला संकाय में धनेश्वरी सेन (75.4%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में मुस्कान सूर्यवंशी 95.4% अंकों के साथ अव्वल रहीं, जबकि कपिल मिश्रा (92.6%) और शालू घोषी (91.8%) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
प्रबंधन द्वारा छात्रवृत्ति की घोषणा समारोह में प्राचार्या मौलश्री दुबे और उपाध्यक्ष डी.आर. सेठी ने परिणामों का विश्लेषण कर शैक्षणिक स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। मेधावी छात्रों को मिठाई और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की कि होनहार विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सहायता के लिए उन्हें नियमित मासिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई आर्थिक बाधा न आए।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश