मुलैठी के इस्तेमाल से पाएं साफ और चमकदार त्वचा
अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो मुलैठी आपके लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकती है। आयुर्वेद में मुलैठी का उपयोग सदियों से स्किन केयर और हेल्थ के लिए किया जाता रहा है। मुलैठी के कई फायदे हैं। यह त्वचा को ब्राइट और ग्लोइंग बनाती है। पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट कम करती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को रिपेयर करते हैं। मुलैठी से मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं। अगर आप नियमित रूप से मुलैठी का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ ही दिनों में स्किन में सुधार नजर आने लगता है।हालांकि इसके त्वचा पर इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। बहुत ज्यादा इस्तेमाल से बचें। सप्ताह में दो से तीन बार मुलैठी का उपयोग पर्याप्त है। संवेदनशील त्वचा वाले डॉक्टर की सलाह के बाद ही उपयोग में लाएं। आइए जानते हैं कि स्किन केयर में मुलैठी का इस्तेमाल कैसे करें ताकि त्वचा का निखार और चमक बढ़े।
मुलैठी का इस्तेमाल कैसे करें?
मुलैठी फेस पैक
1 चम्मच मुलैठी पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। 15 मिनट चेहरे पर लगाएं। बाद में धो लें। इससे स्किन तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग लगेगी।
मुलैठी और शहद
अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पाॅट्स हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए मुलैठी का उपयोग करें। इसके लिए मुलैठी पाउडर में शहद मिलाएं और चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से स्पॉट्स हल्के होते हैं।
मुलैठी और दूध
त्वचा में चमक और रंगत में निखार लाने के लिए मुलैठी पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर लगाएं। चेहरा 10–15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन टोन बेहतर होती है।
मुलैठी और एलोवेरा
एक्ने को कम करने के लिए मुलैठी फायदेमंद है। मुलैठी पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। नियमित उपयोग से मुंहासे और रेडनेस कम होती है।
मुलैठी टोनर
मुलैठी से इंस्टेंट ग्लो भी आता है। इसके लिए मुलैठी को पानी में उबालकर ठंडा करें। इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से स्किन टाइट और फ्रेश दिखती है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें