बस-ट्रक टकराने से आग, 13 लोग जिंदा जले; कई घायल
मार्कापुरम। के पास रायवरम में यात्रियों से भरी बस की टिपर लॉरी से टक्कर हो गई, जिसमें करीब 13 लोग जिंदा जल गए. जबकि करीब 20 लोग घायल हैं. हादसा इतना भयावह था कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बस हरिकृष्णा ट्रैवल्स की है, जो तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी. हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास का है. हादसे के वक्त बस में करीब 40 लोग सवार थे. जब बस रायवरम के पास पहुंची तो उसकी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर लगने के बाद बस में आग लग गई, जो तुरंत ही पूरी बस को अपनी जद में ले लिया. बस धू-धूकर जल गई. जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई 20 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
13 लोग जिंदा जले
मार्कापुरम के DSP नागराजू ने बताया, इस हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए, और अब तक लगभग 20 घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है. बचाव दल पीड़ितों की पहचान करने और उनके रिश्तेदारों की जानकारी जुटाने का काम कर रहे हैं. हादसा इतना भयावह है कि शव को निकालने में ही कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. फिलहाल, राहत कार्य जारी है।
CM ने जताया दुख
हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों के इस मामले की जानकारी ली है. संभावना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. सीएम ने आशंका को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
अफीम उत्पादकों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से शुरू होगी तौल प्रक्रिया, सरकार ने बनाई रणनीति
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव