करोड़ों के फर्जी लोन वितरण का खुलासा, जिम्मेदार अफसरों पर गिरी गाज
सरगुजा। जिले के सीतापुर क्षेत्र स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केरजू में पंजीकृत किसानों के नाम पर लोन घोटाला का बड़ा मामला सामने आया है. विस्तार न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो सीधे मुद्दे की बात में इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था. अब इस मामले में 8 बैंक अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश हुआ है।
किसानों के नाम पर करोड़ों का घोटाला
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर की अध्यक्षता में संयुक्त जांच दल का गठन किया था, जांच दल ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को पेश कर दी है, जिसके मुताबिक 127 किसानो का फर्जी हस्ताक्षर कर एक करोड़ 92 लाख रुपए का घोटाला किया गया है. जिसके लिए तत्कालीन प्राधिकृत अधिकारी मदन सिंह प्राधिकृत अधिकारी जोगीराम, सैनाथ केरकेट्टा वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक और प्राधिकृत अधिकारी के अलावा भूपेंद्र सिंह परिहार तात्कालिक शाखा प्रबंधक और शिव शंकर सोनी सहायक लेखापाल व ललिता सिन्हा कैशियर, सुमित कुमार सामान्य सहायक एवं दीपक कुमार चक्रधारी कंप्यूटर ऑपरेटर को पूरे मामले में दोषी पाया गया है. इस पर कलेक्टर ने इन आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
जिला सहकारी बैंक के 8 अधिकारियों के खिलाफ FIR के आदेश
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखा है जिसमें बताया गया है कि कल 1900 पृष्ठ का जांच रिपोर्ट है और इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाएगा. विस्तार न्यूज़ नहीं किसानों के साथ हुए इस ठगी पर प्रमुखता से खबर दिखाया था वही कलेक्टर ने भी इस पूरे मामले में जांच का भरोसा दिलाया था वहीं जब किसान पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के साथ पूरे मामले की शिकायत करने के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे थे तब भी कलेक्टर ने किसानों से कहा था कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और यही वजह है कि 2 महीने के भीतर सरगुजा कलेक्टर ने जांच पूरी कराकर किसानों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरगुजा के अलग-अलग इलाकों में भी जिला सहकारी बैंक में पिछले कुछ सालों के भीतर कई बड़े घोटाले हुए हैं और जांच पूरी होने के बावजूद कई स्तर पर फाइल दबाकर रखे गए हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें