राशन संकट पर भड़के लोग, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
जबलपुर। राशन वितरण को लेकर की जा रही अनियमितताओं से अब कार्डधारी आक्रोशित हो गए है। कार्डधारियों ने आज खाली बोरियां लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर नारेबाजी की है। इस दौरान अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर वितरण प्रणाली सुधारने की मांग की है। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि अप्रैल का राशन वितरण 30 अप्रैल तक होना था, लेकिन इसे 15 अप्रैल तक ही बांटा गया। 16 अप्रैल से वितरण अचानक बंद कर दिया गया। इस कारण जिले के 32 हजार से अधिक कार्डधारक राशन से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि डेढ़ से दो लाख हितग्राही प्रभावित हुए हैं, जिन्हें समय पर अनाज नहीं मिल पाया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं में कहीं भी यह उल्लेख नहीं है कि राशन केवल 15 तारीख तक ही वितरित किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अप्रैल में अचानक एक नया आदेश जारी किया गया, जिसमें मई और जून का राशन भी अप्रैल में ही वितरित करने की बात कही गई। जबकि खुद अप्रैल का राशन ही हजारों लोगों को नहीं मिल पाया था। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अप्रैल का शेष राशन तत्काल वितरित किया जाए और मई-जून का राशन अपने निर्धारित समय पर ही दिया जाए, ताकि हितग्राहियों को राहत मिल सके।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश