टॉप रैंकिंग के बावजूद सादिया इकबाल को नहीं मिला कोई खरीदार
इग्लैंड में आयोजित द हंड्रेड (The Hundred Auction) के नए सीजन के लिए हुए ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बुधवार को हुए महिला खिलाड़ियों के ऑक्शन में दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज सादिया इकबाल को कोई खरीदार नहीं मिला. उनके साथ पाकिस्तान की ऑलराउंडर फातिमा सना भी अनसोल्ड रहीं.दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 15,000 पाउंड था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने इन पर बोली नहीं लगाई. इसके बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई कि क्या लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर अनकही दूरी बनाई जा रही है|
आईपीएल मालिकों के आने के बाद उठे सवाल
इस बार द हंड्रेड की कई टीमों में उन कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़ी है जिनके पास IPL की फ्रेंचाइजी भी हैं. इसी वजह से कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या आईपीएल से जुड़े मालिकों के प्रभाव के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है.हालांकि लीग के आयोजक इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ऑक्शन से पहले साफ कहा था कि खिलाड़ियों का चयन उनकी राष्ट्रीयता के आधार पर नहीं किया जाएगा. इसके बावजूद परिणाम सामने आने के बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है|
पहले भी नहीं खेलीं पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी
दिलचस्प बात यह है कि द हंड्रेड लीग के पिछले सीजनों में भी कोई पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी इस लीग में नहीं खेल पाई थी. यानी आईपीएल मालिकों के आने से पहले भी पाकिस्तान की महिला क्रिकेटरों को इस लीग में मौका नहीं मिला था. फिर भी सादिया इकबाल जैसी शीर्ष गेंदबाज का अनसोल्ड रहना कई लोगों को चौंकाने वाला लगा है, क्योंकि वह मौजूदा समय में टी20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज मानी जाती हैं|
भारतीय खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश
जहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी, वहीं भारतीय महिला क्रिकेटरों को ऑक्शन में शानदार कीमत मिली है.ऋचा घोष - 50,000 पाउंड में खरीदा गया है.दीप्ती शर्मा - 27,000 पाउंडवहीं स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी दिग्गज खिलाड़ियों को पहले ही फ्रेंचाइज ने प्री-साइन या रिटेन कर लिया गया था. इस सीजन में महिला खिलाड़ियों की सैलरी में भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी देखने को मिली है.|
अब पुरुषों के ऑक्शन पर नजर
महिला ऑक्शन के बाद अब सबकी नजर पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी पर है. पाकिस्तान के कई बड़े खिलाड़ी इस ड्राफ्ट में शामिल हैं, जिनमें शाहिन शाह अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद आमिर आमिर जैसे खिलाड़ियों के नाम हैं.अब देखना दिलचस्प होगा कि पुरुषों के ऑक्शन में इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर टीमें दांव लगाती हैं या फिर उन्हें भी महिला खिलाड़ियों की तरह निराशा हाथ लगती है|


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
अफीम उत्पादकों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से शुरू होगी तौल प्रक्रिया, सरकार ने बनाई रणनीति
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से