कैदी की फांसी के बाद जेल में अफरा-तफरी, जांच के आदेश
जबलपुर।नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन बंदी द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल परिसर के भीतर हुई इस घटना से प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल के अस्पताल खंड के वार्ड नंबर 3 में स्थित शौचालय के भीतर बंदी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक बंदी की पहचान गुड्डू उर्फ राजा के रूप में हुई है जो लंबे समय से जेल में निरुद्ध था। घटना का पता चलते ही जेल प्रहरियों ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। केंद्रीय जेल प्रशासन ने प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल बंदी द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जेल प्रबंधन और पुलिस विभाग अब इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि बंदी तक फांसी लगाने की सामग्री कैसे पहुंची और अस्पताल वार्ड में उसकी निगरानी में क्या चूक हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश