इन जिलों में बारिश की संभावना, बदलेगा मौसम का मिजाज
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में सर्दी अब ढलान पर है और गर्मी की दस्तक साफ महसूस की जा रही है। बीते कुछ दिनों से तेज धूप ने दिन के तापमान में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे दोपहर में हल्की गर्माहट और पसीने का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और कमजोर पड़ेगा तथा दिन का पारा धीरे-धीरे चढ़ता जाएगा।इस बीच 18 फरवरी, बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा और दिल्ली से सटे जिलों के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में मौसम करवट ले सकता है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह आगरा और आसपास के जिलों तथा बुंदेलखंड में हल्की वर्षा संभव है। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बादलों की सक्रियता बढ़ने से रात का तापमान भी बढ़ेगा और रातें अपेक्षाकृत गर्म रह सकती हैं।
फरवरी में ही सर्दी की विदाई के संकेत
राजधानी में मौसम ने तेजी से करवट लिया है। फरवरी में ही यहां सर्दी की विदाई के संकेत हैं। दोपहर की धूप में चुभन साफ महसूस की जा रही है। फरवरी में मार्च जैसी गर्माहट ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक रहा। दिन चढ़ते ही गर्म कपड़े बोझिल लगने लगे हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक अगले 48 घंटों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी के संकेत हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दिन की तुलना में 1.3 डिग्री ज्यादा है। इस बीच सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को हल्के बादल आ-जा सकते हैं। हालांकि वर्षा की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
ये शहर रहे सबसे गर्म
सोमवार को 32.2 डिग्री तापमान के साथ आगरा में सबसे गर्म दिन रहा। वहीं प्रयागराज में 31.6 डिग्री और बांदा में 31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं 14.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हमीरपुर में सबसे गर्म रात रही।


MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त