बड़ा खुलासा: PM मोदी को निशाना बनाने की साजिश, 3 आरोपी दबोचे गए
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रच रहे तीन आरोपियों को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पीएम मोदी पर न केवल हमले की धमकी दी, बल्कि विदेशी एजेंसियों से पैसों की भी मांग की थी. तीनों पर आरोप है कि अमेरिका की एजेंसी सीआईए (CIA) को एक मैसेज भेजकर जानलेवा हमले की बात कही थी. जिसके बाद बक्सर पुलिस एक्टिव हुई और तीन आरोपियों को धर दबोचा. फिलहाल, अभी जांच जारी है.
इस घटना के बाद बिहार के बक्सर जिले में हड़कंप मच गया है. सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं. पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी 22 वर्षीय अमन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं. जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) को प्रस्ताव भेजकर मोटी रकम की मांग की थी. इसके लिए 22 दिनों का समय भी मांगा था. फिलहाल, पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
पुलिस ने कई सामान किए बरामद
PM मोदी पर जानलेवा हमले की साजिश रचने के मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है. सूचना मिलते ही बुधवार की रात पुलिस ने टीम ने तीनों आरोपियों के घर पर छापा मार कार्रवाई की, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. जिस सिस्टम से मैसेज भेजा गया था. पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है. पुलिस को तलाशी के दौरान अमन के कमरे से लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं. उपकरणों के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो, इसके लिए कमरे को सील कर दिया गया है.
पैसा कमाने की लालच में रची साजिश
पुलिस के अनुसार, मुख्य साजिशकर्ता अमन तिवारी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. इससे पहले भी वह कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है. हालांकि, उस समय वह नाबालिग होने की वजह से बच गया था. अमन इंटरनेट पर काफी सक्रिय रहता था. लेकिन उसने अधिक पैसे कमाने की लालच में यह साजिश रची. फिलहाल, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.


एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, पीएम मोदी बोले- जल्द मिलेगी कड़ी सजा
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में सावन स्पेशल नियम लागू, दर्शन से पहले जान लें पूरी जानकारी
आज मेट्रो से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, कई स्टेशन बंद; DMRC ने दी अहम सलाह