नशे के कारोबार पर वार, रायगढ़ में अफीम उगाने वाला पकड़ा गया
रायगढ़|छत्तीसगढ़ में लगातार अफीम की खेती करने का मामला सामने आ रहा है. वहीं अब रायगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है. जहां तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की खेती की जा रही थी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मार्शल सांगां नाम के आरोपी को हिरासत में लिया है. ये झारखंड का रहने वाला है. बता दें कि ये खेत आमाघाट के ग्रामीण का है. जिसे तरबूज ककड़ी सब्जी की खेती के लिया गया था|
दुर्ग में भी अफीम की खेती का मामला आया सामने
छत्तीसगढ़ में सबसे पहले दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया था. थाना पुलगांव के अंतर्गत समोदा गांव में अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई. जांच में पाया गया कि अफीम के पौधे मक्के के खेत में लगाए गए थे. वहीं इस मामले में बीजेपी से निष्कासित आरोपी नेता विनायक ताम्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया किया गया था|
दुर्ग कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि अभिलेखों की जांच की गई. कुल 05 एकड़ 62 डिसमिल भूमि पर अफीम की खेती की जा रही थी. भूमि उगाए गए अफीम पौधों की कीमत भी 8 करोड़ रुपये आंकी गई थी|
बलरामपुर में दो जगहों पर अफीम की खेती
वहीं दुर्ग के बाद बलरामपुर जिले में दो अलग-अलग जगह पर अफीम की खेती का खुलासा हुआ था. जहां कुसमी थाना इलाके के त्रिपुरी गांव और करौधा थाना इलाके के तुर्रीपानी गांव अफिम की अवैध खेती की जा रही थी. मामला सामने आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था|


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें