सक्ती में 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय करेंगे शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में एक भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश को ग्रामीण बुनियादी ढांचे, आवास और महिला सशक्तीकरण से संबंधित कई महत्वपूर्ण सौगातें दी जाएंगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित 2 लाख नए मकानों के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियाँ सौंपकर गृह प्रवेश कराया जाएगा।
122 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
इस भव्य आयोजन के दौरान 122 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत वाली 39 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न होगा। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण इलाकों में सड़क, संपर्क मार्ग और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे।
एआई आधारित जियो-टैग निगरानी प्रणाली का शुभारंभ
आवास निर्माण प्रक्रिया को अधिक सुलभ, पारदर्शी और तीव्र बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित जियो-टैग सत्यापन एवं सेल्फ जियो-टैग रिपोर्टिंग सिस्टम का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस नई तकनीक की मदद से मकानों के निर्माण और भौतिक सत्यापन की सतत डिजिटल निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
महिला उद्यमिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान
समारोह में 'सुघ्घर बाड़ी अभियान' तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों का विमोचन किया जाएगा। साथ ही, महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु 'अथ उद्यम' चैलेंज फंड का आगाज़ होगा। ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाली रानी मिस्त्रियों, लखपति दीदियों, ड्रोन दीदियों और प्रदेश की 5 श्रेष्ठ पंचायतों के प्रतिनिधियों को मंच से सम्मानित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें