मेरठ में बारूद का बड़ा भंडार बरामद, रोहटा समेत कई इलाकों में पुलिस की कार्रवाई
मेरठ: आगामी दीपावली त्योहार से पूर्व मेरठ शहर में अवैध रूप से पटाखे तैयार करने के उद्देश्य से लाई गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बुधवार को पुलिस टीमों ने रेलवे रोड थाना क्षेत्र के केसरगंज और देहली गेट थाना क्षेत्र के लाला का बाजार में अचानक छापेमारी कर करीब 400 किलोग्राम बारूद और विस्फोटक मिश्रण बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने सामग्री मंगाने वाले मुख्य आरोपी गौरव मोहन (निवासी केसरगंज मंडी गेट) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी रेड, घनी आबादी में टला बड़ा हादसा
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने जानकारी दी कि शहर में अवैध रूप से पटाखा निर्माण के लिए बारूद की बड़ी खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के नेतृत्व में कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने लाला का बाजार स्थित एक व्यावसायिक परिसर को चारों तरफ से घेरकर तलाशी ली, जहां एक राखी की दुकान के भीतर छिपाये गए कट्टों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ।
केसरगंज और लाला का बाजार से बरामद हुई सामग्री
लाला का बाजार में चल रही कार्रवाई के समानांतर ही पुलिस की दूसरी टीम ने केसरगंज क्षेत्र में दबिश दी। वहां से भी पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला खतरनाक रसायन और विस्फोटक मिश्रण जब्त किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि इस घनी आबादी वाले इलाके में जरा सी भी लापरवाही या हादसा होता, तो इससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
रोहटा में पटाखा फैक्टरी के गोदाम पर भी प्रशासन का छापा, लाखों का माल सील
शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्र में भी प्रशासनिक टीम ने शिकंजा कसा। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर दहिया धर्मकांटे के सामने स्थित एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने रेड मारी। नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार और रोहटा थाना प्रभारी पूजा पवार की मौजूदगी में गोदाम में रखे लाखों रुपये के माल को सील कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें