रायपुर समेत इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है और नदियां-नाले उफान पर बह रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना रहेगा। इस अवधि में 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।
11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम केंद्र ने बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में सरगुजा संभाग में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज की गई, जिसमें पोंडी बचरा क्षेत्र में सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।
रायपुर व बस्तर संभाग में छाए रहेंगे बादल
-
मध्य छत्तीसगढ़ (रायपुर संभाग): रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर बादलों का डेरा रहेगा तथा रुक-रुक कर मध्यम वर्षा की संभावना है। क्षेत्र में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।
-
दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग): बस्तर अंचल में बीते कुछ दिनों से जारी अनवरत वर्षा के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने संभाग के सातों जिलों—जगदलपुर (बस्तर), सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर—में मानसून के सक्रिय रहने और वज्रपात के साथ तेज बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश