राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
रायपुर| भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित 'छत्तीसगढ़ निवास' पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर से विधायक किरण सिंह देव से शिष्टाचार मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कुछ समय पूर्व उत्तर प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह अपने परिजनों के साथ मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में दर्शन-पूजन के उपरांत वापस लौट रहे थे, तभी झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई थी।
इस हादसे में उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद से उनका इलाज और स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया निरंतर जारी है। दिल्ली प्रवास के दौरान हुई इस औपचारिक भेंट में दोनों वरिष्ठ नेताओं के मध्य स्वास्थ्य संबंधी चर्चा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश