बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'हनुमान अंश' की रफ्तार, 27वें दिन भी शानदार कमाई
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच जारी घमासान में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। साउथ सुपरस्टार यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' के कारोबार में दूसरे हफ्ते में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, लगभग चार सप्ताह पहले रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है और कमाई के मामले में 'टॉक्सिक' को कड़ी टक्कर दे रही है। इसके अलावा रवि तेजा की 'इरुमुडी' 150 करोड़ के अहम पड़ाव के करीब पहुंच गई है, जबकि इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की रफ्तार तीसरे हफ्ते में धीमी पड़ चुकी है।
'टॉक्सिक' की रफ्तार में आई गिरावट, 8 दिनों में 234.70 करोड़
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी और यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी व रुक्मिणी वसंत जैसे सितारों से सजी एक्शन-थ्रिलर 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग ली थी। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 229.60 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। हालांकि, दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही इसके कलेक्शन में बड़ा ड्रॉप देखा गया। फिल्म ने आठवें दिन मात्र 5.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ इसका कुल घरेलू कलेक्शन 234.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
'हनुमान अंश' का जलवा बरकरार, 27वें दिन भी शानदार कलेक्शन
सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिकने वाली फिल्म साबित हुई है। धीमी शुरुआत के बाद वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। रिलीज के 26वें दिन 8.50 करोड़ और 27वें दिन 7.25 करोड़ रुपये बटोरकर इसने 'टॉक्सिक' की दैनिक कमाई को भी पीछे छोड़ दिया। इस निरंतर प्रदर्शन के दम पर फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 61.38 करोड़ रुपये हो चुका है।
150 करोड़ क्लब के मुहाने पर पहुंची रवि तेजा की ‘इरुमुडी’
मास महाराजा रवि तेजा की एक्शन ड्रामा ‘इरुमुडी’ को दर्शकों का लगातार समर्थन मिल रहा है। 21 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने 12वें दिन 5.90 करोड़ और 13वें दिन 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। स्थिर कारोबार के साथ फिल्म की कुल कमाई 146.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और यह जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।
तीसरे हफ्ते में सुस्त पड़ी 'आवारापन 2' की कमाई
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'आवारापन 2' अब अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ती दिख रही है। पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 30.75 करोड़ रुपये जुटाने वाली यह फिल्म तीसरे हफ्ते में लाखों में सिमट गई है। तीसरे मंगलवार को 50 लाख कमाने के बाद बुधवार को इसने मात्र 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 149.35 करोड़ रुपये हो गया है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश