छत्तीसगढ़ की GDP ग्रोथ पर टीएस सिंहदेव का तंज, बोले- डेटा पेश करने में सरकार माहिर
रायपुर | भारत की 7.8 प्रतिशत की हालिया जीडीपी विकास दर के आंकड़ों पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने अपनी सुविधानुसार आंकड़े प्रस्तुत करने की कला में महारत हासिल कर ली है। वास्तविक सच्चाई क्या है, यह अर्थशास्त्रियों के विस्तृत विश्लेषण के बाद वक्त ही तय करेगा। इसके साथ ही उन्होंने चीनी और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
कमर्शियल गैस और चीनी महंगी होने से बढ़ेगी महंगाई
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी के दाम 75 रुपये के पार पहुंच गए हैं और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसका सीधा नुकसान होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा चलाने वालों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, क्योंकि खान-पान की वस्तुएं और ज्यादा महंगी हो जाएंगी।
'देशवासियों की मेहनत का क्रेडिट खुद ले रही है सरकार'
भाजपा के नेतृत्व पर हमला बोलते हुए टीएस सिंह देव ने कहा कि देश के मेहनती नागरिकों के योगदान को नजरअंदाज किया जा रहा है। सत्ताधारी दल ऐसा दर्शाने का प्रयास करता है मानो उनके पास कोई जादू की छड़ी हो और देश की हर प्रगति केवल उन्हीं के प्रयासों का परिणाम हो।
राहुल गांधी और अन्य विशेषज्ञ भी जता चुके हैं चिंता
आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि कई प्रमुख अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ भी इस बात पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति उतनी गुलाबी नहीं है, जितनी सरकारी आंकड़ों के जरिए दिखाने का दावा किया जाता है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश