स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल, दवा खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार; 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
अमरावती। आंध्र प्रदेश के पल्लावरम जिले से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां मलेरिया से बचाव के लिए दी गई क्लोरोक्वीन की गोलियां खाने के बाद सात साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 52 अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। प्रभावितों का इलाज तेलंगाना के अस्पताल और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मलेरिया से बचाव के लिए बांटी गई थीं गोलियां
अधिकारियों के अनुसार, तेलंगाना की अंतर-राज्यीय सीमा से सटे पलावाड़म जिले के गोलागुप्पा गांव में मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए बचाव के तौर पर 71 ग्रामीणों को एंटी-मलेरिया गोलियां बांटी गई थीं।
दवा खाते ही बिगड़ी तबीयत, 53 लोग प्रभावित
जानकारी के मुताबिक, दवा का सेवन करने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी और कई लोगों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया। 29 गंभीर मरीजों को सीमावर्ती तेलंगाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 24 अन्य मरीजों का इलाज नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश