धान खरीदी व्यवस्था होगी मजबूत, 21 नए केंद्रों को खाद्य विभाग की मंजूरी
खैरागढ़ | धान की बिक्री को और आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के किसानों को बड़ी सौगात दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आने वाले वर्षों के लिए शासन ने 21 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
दूर जाने की समस्या से मिलेगी मुक्ति
नए उपार्जन केंद्र शुरू होने से अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। सरकारी निर्देश के अनुसार मानपुर नाका, ढाबा, सम्बलपुर, भुरभुसी, पथरा, लक्ष्मणपुर, कोरैया, बरबसपुर, कुकुरमुडा, साल्हेकला और सहसपुर जैसे स्थानों पर ये नए केंद्र बनाए जाएंगे।
कलेक्टर तय करेंगे संबंधित गांव, केंद्रों पर रहेंगी आधुनिक व्यवस्थाएं
खाद्य विभाग ने इन सभी केंद्रों में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। हर केंद्र पर समतल जमीन, उपज की सुरक्षा के इंतजाम, कंप्यूटर, जनरेटर, बायोमेट्रिक व आइरिस स्कैनर, बिजली, इंटरनेट और पीने के पानी की व्यवस्था रहेगी।
किस गांव के किसान किस केंद्र से जुड़ेंगे, इसका फैसला कलेक्टर करेंगे। इस नई व्यवस्था से किसानों का समय बचेगा और खेत से मंडी तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश