मानसून की वापसी से बढ़ी चिंता, 22 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
रायपुर| राज्य में मानसून की चाल एक बार फिर तेज हो गई है। मौसम केंद्र ने 22 जिलों में मुसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ी हैं।
राजधानी समेत कई हिस्सों में छाएंगे बादल
बुधवार को भी अधिकतर इलाकों में मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। तापमान की बात करें तो राजनांदगांव 31 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेंड्रा रोड में पारा गिरकर 21.4 डिग्री पर पहुंच गया।
इन इलाकों में दर्ज की गई रिकॉर्ड बारिश
पश्चिम बंगाल के ऊपर बने दबाव के प्रभाव से उत्तरी और मध्य भागों में लगातार पानी गिर रहा है। सबसे ज्यादा असर बलरामपुर में देखने को मिला, जहां चांदो में 150 मिमी और रामचंद्रपुर में 120 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा रामानुजगंज, वाड्रफनगर, कुसमी और समरी में भी भारी बौछारें पड़ी हैं।
दुर्ग | रुक-रुक कर हो रही इस बारिश से धान की खेती को तो राहत मिली है, लेकिन सब्जियों की फसल को नुकसान का डर सता रहा है। शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए महमरा एनिकट पर पानी ऊपर बह रहा है, जिसके चलते जल संसाधन विभाग को 12 गेट खोलने पड़े हैं।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश