दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 92 रन की पारी में जड़े 7 चौके-7 छक्के
दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का कहर देखने को मिला है। ईस्ट जोन से खेल रहे वैभव सेंट्रल जोन के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। उन्होंने 81 गेंद में सात चौके और सात छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली और शतक से चूक गए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.58 का रहा। इस पारी के साथ ही वैभव ने 57 साल पुराना भारतीय घरेलू क्रिकेट का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। साथ ही अफगानिस्तान की टीम को आगामी टी20 सीरीज से पहले चेतावनी भी दी है।
ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन का मुकाबला
दरसल, बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए। जवाब में ईस्ट जोन की पहली पारी जारी है। टीम ने 161 रन पर दो विकेट गंवाए। ईस्ट जोन के लिए अभिमन्यू ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी निभाई।
वैभव ने सेंट्रल जोन के गेंदबाज आर्यन पांडेय, यश ठाकुर, अरशद खान और सारांश जैन की जमकर धुनाई की। हालांकि, वह हर्ष दुबे की गेंद पर अरशद को कैच थमा बैठे। हर्ष ने फिर कुमार कुशाग्र का भी विकेट लिया। कुशाग्र खाता नहीं खोल सके। खबर लिखे जाने तक ईश्वरन अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, उनके साथ सुदीप कुमार घरामी क्रीज पर हैं।
वैभव ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव ने केवल 42 गेंद पर ही 50 रन पूरे कर लिए थे। तब तक उन्होंने तीन छक्के और पांच चौके लगाए थे। वह दलीप ट्रॉफी में पिछले 57 साल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। लक्ष्मण ने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। भारत के पूर्व लेग स्पिनर पीयूष चावला इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में 2005 में 16 साल 307 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।
दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज:
-
वैभव सूर्यवंशी: साल 2026, उम्र 15 साल 175 दिन
-
लक्ष्मण सिंह: साल 1969, उम्र 16 साल 23 दिन
-
पीयूष चावला: साल 2005, उम्र 16 साल 307 दिन
प्रथम श्रेणी में पहले शतक से चूके वैभव
अगर वैभव सूर्यवंशी अपना शतक पूरा कर लेते, तो मात्र 15 साल और 175 दिन की उम्र में यह उनका पहला प्रथम श्रेणी शतक होता। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में 93 रन था। सूर्यवंशी ने सोमवार को जो 92 रन बनाए, वह उनके 10वें मैच में केवल दूसरा प्रथम श्रेणी अर्धशतक था। वह अपने करियर में टी20 क्रिकेट में पहले ही चार शतक और आठ अर्धशतक लगा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.1 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए सूर्यवंशी, आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 237.3 के स्ट्राइक-रेट से एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
सूर्यवंशी का शानदार डीआरएस कॉल
सूर्यवंशी, जो ईस्ट जोन टीम के उप-कप्तान भी हैं, ने रविवार को मैच के पहले दिन एक शानदार डीआरएस कॉल लिया था। तब वह नियमित कप्तान ईशान किशन के मैदान से बाहर होने पर टीम की कप्तानी कर रहे थे। सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 266 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें रिंकू सिंह ने 88 गेंदों में सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। वहीं, आर्यन जुयाल ने 46 रन और यश राठौड़-हर्ष दुबे ने 27-27 रन की पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार 12 रन बना सके। ईस्ट जोन के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (3/56) और अभिजीत सरकार (3/38) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि मोहम्मद शमी ने 42 रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद कुनैन कुरैशी को दो विकेट मिले।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें