मानसी पारेख की नेपाल से सुरक्षित वापसी, बाढ़ के बीच बीते मुश्किल दिनों का किया जिक्र
मुंबई। अभिनेत्री मानसी पारेख रविवार को सुरक्षित मुंबई लौट आईं। वह सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन की तरफ से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर थीं। इस दौरान वह नेपाल में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में फंस गई थीं। उन्हें लेकर चिंता जताई जा रही थी। हालांकि वह बाढ़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं।
भावुक हुआ परिवार
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में मानसी को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति और बेटी से मिलकर भावुक होते देखा जा सकता है। इस मुश्किल दौर के बाद जब परिवार के लोग एक-दूसरे से मिले, तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। घर लौटने के बाद मानसी ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जो लगातार उनका हाल-चाल ले रहे थे और उनकी खैरियत के लिए चिंता जता रहे थे।
मुश्किल थे पिछले कुछ दिन
पिछले तीन-चार दिनों के मुश्किल भरे अनुभव को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'आप सभी के प्यार, मैसेज, कॉल और दुआओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले 3-4 दिन बहुत मुश्किल भरे रहे और चीन से निकलकर नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना किसी जंग को जीतने जैसा महसूस हुआ।'
चार घंटे फंसी रही बस
मानसी ने बताया कि तिब्बत के न्यालम में जबरदस्त भूस्खलन के कारण उनकी यात्रा रुक गई थी और वह लगभग चार घंटे तक अपनी बस में फंसे रहे। रास्ता साफ होने के बाद, ग्रुप नेपाल की ओर आगे बढ़ पाया। हालांकि, उनकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई थीं, क्योंकि जल्द ही उन्हें नेपाल बॉर्डर के पास एक और भूस्खलन का सामना करना पड़ा।
मुश्किल था रास्ता
उन्होंने आगे कहा 'हमें वहां से पैदल गुजरना पड़ा क्योंकि दूसरी तरफ इंतजार कर रही बसों तक पहुंचने का हमारे पास कोई और रास्ता नहीं था। फिर काठमांडू तक का सफर हमारी जिंदगी की सबसे ऊबड़-खाबड़ बस यात्रा थी। यह सफर 4 घंटे का था। मगर यह सब सार्थक था क्योंकि इसका मतलब था मुंबई लौटना, अपने परिवार के पास आना और अपनी बेटी को चूम पाना।'
नेपाल बाढ़ के बारे में जानकारी
आपको बता दें कि नेपाल में 26 अगस्त को भयानक बाढ़ आई थी। इसमें कई घर तबाह हो गए। सैकड़ों लोगों की जानें गई और कई लोग इससे प्रभावित हुए। नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक नेपाल बाढ़ में 903 लोगों की मौत हुई है और 2500 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें