महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देगी सपा-अखिलेश
इटावा । अपने गृह जिले इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विभिन्न मुद्दों पर भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने महिलाओं, किसानों, शिक्षा और बढ़ती महंगाई के मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
सपा प्रमुख ने महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके उत्थान के लिए पूरे सम्मान के साथ नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने जयप्रकाश नारायण (जेपी) के नाम और उनके विचारों को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि जिस जेपी की तस्वीर रखकर कभी भाजपा ने अपने गठन के समय खुद को समाजवादी होने का ढोंग किया था, आज वही लोग उन्हें बेच रहे हैं। जो जेपी को बेच सकते हैं, उनसे किसी भलाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। महंगाई पर घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि जहां एक तरफ चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाकर उनसे चंदा वसूलने के लिए ये सब किया जा रहा है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश