शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर युवक पर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को सिलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 11 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है मामला रायपुर ग्रामीण के सिलतरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ग्राम सांकरा स्थित घांसीदास बाबा मंदिर के पास आरोपी विरेंद्र मनहर (24) प्रार्थी समीर कुर्रे के पिता हरिश्चंद्र कुर्रे के साथ गाली-गलौज और विवाद कर रहा था। बताया गया कि विवाद के दौरान आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी भड़क गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान उसने अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रार्थी के गर्दन के पीछे हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सिलतरा थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 47/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और उप पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में सिलतरा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी विरेंद्र मनहर को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीला और धारदार लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, चाकू की कुल लंबाई करीब साढ़े 8 इंच है, जिसमें करीब 5 इंच का धारदार फल और साढ़े 3 इंच की मूठ है। चाकू को विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल परीक्षण भी कराया और घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी विरेंद्र मनहर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 11 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शंकर लाल वर्मा, हेड कांस्टेबल कपिल चंद्रवंशी, कांस्टेबल अर्जुन डहरिया और मुकेश जांगड़े सहित सिलतरा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कहा है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश