‘बड़े पापा उठ नहीं रहे हैं’, मंडला में भाई की हत्या से सहमी बच्ची ने पुलिस से लगाई गुहार
मंडला:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ एक तरफ पूरा देश भाई-बहन के प्रेम का त्योहार मना रहा था, वहीं मंडला में दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी की 8 साल की मासूम बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए 5 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस को मामले की सूचना दी।
खाना बनाने की बात पर हुआ था विवाद
यह पूरा मामला मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के नेवसा (कोटवार टोला) गांव का है। पुलिस के मुताबिक, बाजारी मरकाम (45 वर्ष) और उसका छोटा भाई अनिल मरकाम (40 वर्ष) घर में एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच खाना बनाने की बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई अनिल ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई बाजारी मरकाम पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।
8 साल की मासूम ने दिखाई बहादुरी, 5 किमी पैदल चल पहुंची थाने
इस पूरी वारदात की चश्मदीद आरोपी अनिल की 8 साल की बेटी बनी। पिता की इस खौफनाक हरकत से घबराने के बजाय बच्ची ने अदम्य साहस दिखाया और गांव से अकेले ही 5 किलोमीटर पैदल चलकर बिछिया पुलिस थाने पहुंची। बच्ची ने रोते हुए पुलिसकर्मियों से कहा, "मेरे बड़े पापा उठ नहीं रहे हैं, पापा ने उन्हें मारा था, मेरे घर चलिए।" मासूम की बात सुनते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची।
आरोपी पिता फरार, पुलिस तलाश में जुटी
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही आरोपी अनिल मरकाम फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। रक्षाबंधन के दिन घटी इस वारदात से पूरे गांव और परिवार में मातम छा गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश