यूपी में रक्षाबंधन पर नहीं लगेगा बस किराया, महिलाओं के साथ सहयोगी भी कर सकेगा यात्रा
लखनऊ | रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निशुल्क बस यात्रा की सौगात दी है। इसके तहत महिलाएं 27 अगस्त की सुबह से लेकर 29 अगस्त तक अपने एक परिजन या सहयोगी के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस विशेष सुविधा का लाभ आज सुबह से मिलना शुरू हो गया है, जिसके लिए महिलाओं को किसी प्रकार का किराया नहीं देना होगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय
मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए सख्त इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए प्रमुख मार्गों और बस अड्डों पर 'एंटी रोमियो स्क्वाड' को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही बस चालकों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए।
लखनऊ परिक्षेत्र से संचालित होंगी 979 बसें
रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए केवल लखनऊ परिक्षेत्र से ही कुल 979 एसी और साधारण बसों का संचालन किया जाएगा। विभिन्न बस अड्डों से संचालित होने वाली बसों का विवरण इस प्रकार है:
-
चारबाग बस अड्डा: 111 बसें
-
अवध बस अड्डा: 117 बसें
-
कैसरबाग बस अड्डा: 142 बसें
-
रायबरेली बस अड्डा: 170 बसें
-
हैदरगढ़ बस अड्डा: 113 बसें
-
उपनगरीय बस अड्डा: 88 बसें
-
आलमबाग बस अड्डा: 90 बसें
-
बाराबंकी: 5 बसें
-
इसके अलावा गोरखपुर रूट पर 46, बहराइच रूट पर 16, दिल्ली रूट पर 53, कानपुर रूट पर 13, आजमगढ़ रूट पर 36, देहरादून रूट पर 17, हरिद्वार रूट पर 12, वाराणसी रूट पर 15, प्रयागराज रूट पर 35, आगरा रूट पर 20 और रायबरेली रूट के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जबकि 50 बसों को रिजर्व में रखा गया है।
बस अड्डों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तीन अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटियां लगाई गई हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यात्रियों के लिए चार विशेष ट्रेनें भी शुरू
सड़कों के साथ-साथ रेल यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा आज से चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के मुताबिक, चंडीगढ़-लखनऊ और दिल्ली-वाराणसी (वाया लखनऊ) के बीच इन विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
-
चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल (04546/04545): यह ट्रेन चंडीगढ़ से चलकर अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में यह लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
-
दिल्ली-वाराणसी स्पेशल (04012/04011): यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी होते हुए वाराणसी तक जाएगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में एसी और सामान्य श्रेणी (जनरल) दोनों तरह के कोच उपलब्ध रहेंगे।
रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई
चारबाग और लखनऊ जंक्शन सहित प्रदेश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की तैनाती में भारी बढ़ोतरी की गई है। सभी गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता और श्वान दल (डॉग स्क्वाड) द्वारा लगातार गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश