कांग्रेस संगठन पर हरीश चौधरी का जोर, बोले- असली ताकत कार्यकर्ता हैं
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी और विधायक हरीश चौधरी ने प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है। एक पत्र के माध्यम से चौधरी ने राज्य में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिए हैं।
संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता, जनता के बीच जाने का आह्वान
हरीश चौधरी ने पत्र में स्पष्ट लिखा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत सिर्फ बड़े नेताओं में निहित नहीं है, बल्कि उस निष्ठावान कार्यकर्ता में है जो हर स्थिति में जनता के साथ मजबूती से खड़ा रहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे केवल चुनावों के समय ही सक्रिय न दिखें, बल्कि पूरे साल आम जनता के सुख-दुख, संघर्ष और उनके अधिकारों की लड़ाई में सहभागी बनें।
संसद के संघर्ष को गांव और बूथ तक पहुंचाने की अपील
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार संसद में जनता के हक की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इस संघर्ष को केवल संसद तक सीमित रखना काफी नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों को मध्य प्रदेश के हर गांव, पंचायत, वार्ड, मंडल और बूथ स्तर तक लेकर जाएं।
जनता का भरोसा जीतने पर जोर
हरीश चौधरी ने संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की सीधी भागीदारी को पार्टी का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति के केंद्र में जनता के मुद्दे होने चाहिए। उन्होंने हर स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होने की अपील की ताकि आम जनता को यह भरोसा दिलाया जा सके कि उनके अधिकारों, सम्मान और न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश