बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं
महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और घर परिवार की जरूरत में भी सहयोग कर पा रही हैं। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की राशि प्रदान किए जाने से इन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बबीता त्योहार में राशि से खरीदेंगी मिठाइयां, उपहार और राखी
बस्तर जिले के तोकापाल निवासी बबीता ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना उनके जैसे अनेक परिवारों के लिए मुश्किल समय में सहारा बनकर आई है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग बच्चों की दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदने में भी किया जा रहा है। साथ ही घरेलू कार्य के लिए भी उपयोग कर रही हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि इस योजना की 31 वीं किस्त की राशि मिलने से उनके परिवार के सदस्य खुश हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर मिली एक हजार रुपये की राशि से उन्होंने मिठाइयां, उपहार और राखी जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीदने में मदद मिलेगी।
विष्णु भैया ने त्योहार की खुशियों को और अधिक बढ़ा दिया
बबीता ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके त्योहार की खुशियों को और अधिक बढ़ा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। अब वे इस राशि से पोस्ट आफिस में खाता खुलवा कर हर महीने 500 रुपये जमा कर रही हैं जिससे यह राशि भविष्य में परिवार की आकस्मिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए मददगार साबित हो सके।
ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को बालोद जिले के डोंडी लोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना के 31 वीं किश्त के तहत 67 लाख 28 हजार 918 महिला हितग्राहियों के बैंक खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि का अंतरण बटन दबाकर किया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए बबीता ठाकुर ने कहा कि विष्णु भैया ने बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देकर हमारे त्योहार की खुशियां बढ़ाई हैं। इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश