‘वादाखिलाफी’ के खिलाफ CJP का बड़ा ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
नई दिल्ली। सरकार द्वारा युवाओं से जुड़ी मांगों पर वादाखिलाफी के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 5 सितंबर को राजधानी में एक बड़े राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का आयोजन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि सरकार ने 25 जुलाई को जो आश्वासन दिए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिसके विरोध में युवाओं को एक बार फिर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
इंडिया गेट से शुरू होगा प्रदर्शन
सीजेपी की योजना के अनुसार, यह विरोध मार्च बेहद शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। प्रदर्शनकारी नई दिल्ली के प्रमुख स्थल इंडिया गेट पर एकत्रित होंगे और वहां से पैदल मार्च करते हुए नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे।
देशभर से जुटेंगे युवा और छात्र संगठन
इस राष्ट्रव्यापी आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में छात्रों, युवाओं और नागरिक संगठनों के शामिल होने की संभावना है। पार्टी को उम्मीद है कि इस मार्च के जरिए युवाओं की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
पीड़ित परिवार करेंगे मार्च की अगुवाई
इस प्रदर्शन का सबसे भावुक पहलू इसकी अगुवाई करने वाला समूह होगा। सीजेपी के अनुसार, नीट परीक्षा से जुड़ी दुखद घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले छात्रों के परिजन और पुलिस कार्रवाई के शिकार हुए पीड़ितों के परिवार इस मार्च के सबसे आगे रहेंगे। इन परिवारों के समर्थन में देशभर से आए युवा और छात्र कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।


शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अपडेट
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट