बहादुरी की कीमत जान देकर चुकाई, आग बुझाने पहुंचे 2 दमकलकर्मियों की दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान दीवार और लोहे का भारी बीम गिरने से दो दमकलकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
ईकोटेक-3 की ILGIM कंपनी में हुआ हादसा
यह घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में स्थित 'ILGIM' नाम की कंपनी में हुई, जहां इलेक्ट्रॉनिक चिप्स का निर्माण किया जाता है। सोमवार देर रात अचानक फैक्ट्री परिसर में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
दीवार और बीम गिरने से मलबे में दबे दमकलकर्मी
दमकल की टीमें जब आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रही थीं, उसी दौरान फैक्ट्री की एक साइड की दीवार और ऊपर लगा भारी लोहे का बीम अचानक ढह गया। इसकी चपेट में आकर पांच दमकलकर्मी मलबे के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों और पुलिस टीम ने तुरंत राहत कार्य चलाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
दो जवानों की मौत, तीन की हालत खतरे से बाहर
हादसे में घायल जवानों में से इलाज के दौरान फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीर्थपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, तीनों घायल जवानों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बनी हुई है।
SDRF की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबे में किसी अन्य के फंसे होने की आशंका को दूर करने के लिए SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम को बुलाया गया। पूरी तरह से सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश