उदय केस में नया ट्विस्ट, दूसरी महिला से जुड़े सुराग मिलने के बाद जांच आगे बढ़ी
हैदराबाद। महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी से यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी के खिलाफ जारी जांच में पुलिस को एक अन्य महिला से भी उसके करीबी संबंधों के अहम सुराग मिले हैं।
जांच में दूसरी महिला के साथ संबंधों का खुलासा
मामले की जांच डीसीपी (महिला सुरक्षा विंग) लावण्या नायक जाधव की देखरेख में की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि आरोपी के एक अन्य महिला से भी संबंध थे। पड़ताल में सामने आया कि आंध्र प्रदेश की रहने वाली यह दूसरी महिला वर्ष 2023 से अपने पति से अलग रह रही है। आरोप है कि उदय कृष्णा रेड्डी के कहने पर ही वह हैदराबाद आई और उसने अपनी नौकरी भी बदली। आरोपी ने उसे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का प्रस्ताव दिया था, जिसे महिला ने कानूनी तलाक न होने का हवाला देकर खारिज कर दिया था।
दो महिलाओं की मुलाकात और मामले की परतें
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि इसी साल फरवरी में पीड़िता और उस दूसरी महिला की आपस में मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान जब पीड़िता ने आरोपी के साथ अपने रिश्ते, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की बात साझा की, तो दूसरी महिला ने भी आरोपी से दूरी बना ली।
सीन रीक्रिएट, 20 लोगों के बयान दर्ज
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस अब तक करीब 20 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी जबरन पीड़िता के कमरे में दाखिल हुआ था और उसका मोबाइल भी छीन लिया था। इसके अलावा ट्रेनिंग के दौरान भी आरोपी के उग्र और आक्रामक रवैये की शिकायतें मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के अशोक नगर स्थित कमरे की तलाशी लेकर लैपटॉप, मोबाइल, एक चाकू और दो हस्तलिखित पत्र जब्त किए हैं, साथ ही घटना का सीन रीक्रिएट कर साक्ष्य जुटाए हैं।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश