आर-पार की लड़ाई का संदेश, PM आवास तक पैदल मार्च पर निकलेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर को अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे। केजरीवाल दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय से समर्थकों के साथ रवाना होंगे और पीएम को 2.33 लाख से अधिक नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपेंगे। यह प्रदर्शन देश में लागू किए जा रहे ई-20 पेट्रोल के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। हालांकि, इस पैदल मार्च के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक अनुमति नहीं मिली है।
ई-20 पेट्रोल से जनता परेशान: अरविंद केजरीवाल
सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ई-20 ईंधन नीति से आम जनता बेहद परेशान है। उन्होंने दावा किया कि इस पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों का माइलेज गिर रहा है और गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं। AAP संयोजक ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिना किसी ठोस तर्क और अध्ययन के इस नीति को जबरन जनता पर थोप रही है।
टाउनहॉल को मिला जनसमर्थन और ऑनलाइन याचिका
केजरीवाल ने जानकारी दी कि हाल ही में ई-20 के विरोध में आयोजित टाउनहॉल कार्यक्रम को जनता का भारी समर्थन मिला, जिसे लाखों लोगों ने ऑनलाइन देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर आवाज उठाने वाले प्रभावित लोगों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को एफआईआर दर्ज कराकर धमकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस नीति के खिलाफ चलाए गए ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान के तहत मात्र कुछ ही दिनों में 2,33,238 लोगों ने अपना समर्थन दर्ज कराया है। पीएमओ से मुलाकात का समय न मिलने के बाद अब वह खुद यह जन-याचिका प्रधानमंत्री को सौंपने जा रहे हैं।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश