सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त, नीलगाय से टक्कर के बाद सभी सुरक्षित
बहराइच| उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार की सुबह समाजवादी पार्टी की विधायक इंद्राणी वर्मा की गाड़ी सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि विधायक समेत वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
लखनऊ जाते समय कैसरगंज के पास हुआ हादसा
यह दुर्घटना कैसरगंज इलाके में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर घटी। श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा सीट से सपा विधायक इंद्राणी वर्मा सुबह के समय कार द्वारा लखनऊ की ओर जा रही थीं। यात्रा के दौरान अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। जब तक चालक गाड़ी को संभाल पाता, कार नीलगाय से जा टकराई। गनीमत रही कि वाहन की रफ्तार तेज नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
दूसरे वाहन से लखनऊ के लिए हुईं रवाना
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक निजी स्कूल के प्रबंधक मशकूर हबीब ने विधायक के लिए दूसरी गाड़ी का प्रबंध कराया, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ लखनऊ के लिए आगे रवाना हो गईं। विधायक इंद्राणी वर्मा ने बताया कि रास्ते में अचानक नीलगाय सामने आ जाने से यह टक्कर हुई थी, लेकिन ईश्वर की कृपा से सभी सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश