ईरान हमले में जान गंवाने वाले बिहार के शिप इंजीनियर रोहन को गांव में दी गई अंतिम विदाई
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड स्थित विदेशी टोला गांव में उस समय मातम पसर गया, जब दुबई से एक सप्ताह की लंबी प्रतीक्षा के बाद शिप इंजीनियर रोहन उर्फ सोनू गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। अपने होनहार बेटे के शव को देखते ही माता-पिता और अन्य परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। परिवार की महिलाओं के विलाप से वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल के बीच अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा, जिसके बाद पिपराही पुल स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
होर्मुज के पास थी तैनाती, दुबई की कंपनी में थे कार्यरत
मृतक रोहन उर्फ सोनू गुप्ता स्थानीय स्तर पर जूता-चप्पल एवं जनरल स्टोर का व्यवसाय चलाने वाले संजय प्रसाद गुप्ता के सबसे छोटे सुपुत्र थे। वह दुबई स्थित अल बयाह एडनौक कंपनी में शिप इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और पिछले कई वर्षों से विदेश में रहकर नौकरी कर रहे थे। होर्मुज के पास उनकी तैनाती थी, जहां से उनके निधन की दुखद सूचना मिलने के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ था।


वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
बर्खास्तगी के अगले दिन जेल पहुंचा संविदा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर
‘छात्र भूलेंगे नहीं, हिसाब-किताब होगा’, पीएम मोदी के बयान पर टीकाराम जूली का बड़ा बयान
सोनम वांगचुक के फैसले पर विपक्ष का वार, संजय राउत बोले- सच सामने आना चाहिए