निस्वार्थ सेवा संस्थान ने संविलियन विद्यालय चंदपा को भेंट किया एलईडी टीवी, स्मार्ट क्लास की शुरुआत
हाथरस। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में निस्वार्थ सेवा संस्थान ने अपनी स्मार्ट क्लास पहल के तहत संविलियन विद्यालय, चंदपा को एक एलईडी टीवी भेंट किया। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय को एलईडी टीवी प्रदान किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि अब इस स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की डिजिटल सामग्री, शैक्षिक वीडियो, विज्ञान एवं गणित के पाठ, सामान्य ज्ञान सहित अन्य अध्ययन सामग्री आधुनिक तकनीक से उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा और तकनीक का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक विद्यार्थी को आधुनिक शिक्षण संसाधनों का लाभ मिलना चाहिए, चाहे वह किसी भी विद्यालय में अध्ययनरत हो। उन्होंने बताया कि संस्थान इससे पूर्व भी हाथरस जनपद के कई सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए एलईडी टीवी उपलब्ध करा चुका है, जिससे हजारों विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही कई विद्यालयों में छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए टॉय रूम भी स्थापित किए गए हैं।विद्यालय परिवार ने निस्वार्थ सेवा संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देगा और शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएगा। विद्यार्थियों ने भी स्मार्ट क्लास सुविधा शुरू होने पर उत्साह व्यक्त किया।इस अवसर पर संस्थान की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, सतेंद्र मोहन एवं सुनील कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुनेन्द्र कुमार, हिता गौर, मीनाक्षी राहुल, नीलम, रेखा सुमन, अपर्णा पराशर, अनु रानी, शिक्षामित्र नीतू, हरिमोहन पाठक सहित विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।


माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता