DBRAU कर्मचारी संघ चुनाव का बिगुल, जारी हुई उम्मीदवारों की सूची और चुनाव चिह्न
आगरा| स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव आगामी 15 जुलाई को संपन्न होंगे। इस बार चुनावी मैदान में पांच अलग-अलग पदों के लिए कुल 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मंगलवार को पालीवाल परिसर के जुबली हॉल में चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। उम्मीदवारों को कार, डमरू, त्रिशूल, हॉकी स्टिक और दीवार घड़ी जैसे विभिन्न सिंबल दिए गए हैं।
15 जुलाई को वोटिंग और उसी दिन आएंगे नतीजे
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. बृजेश रावत ने जानकारी दी कि पांच पदों पर खड़े सभी 15 दावेदारों को उनकी पसंद और नियमानुसार चुनाव चिह्न दे दिए गए हैं। सभी प्रत्याशी 13 जुलाई तक ही अपना चुनाव प्रचार कर सकेंगे। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के कुल 347 कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
यह चुनाव मतपत्र (बैलेट पेपर) के जरिए कराया जाएगा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूरी वोटिंग की वीडियोग्राफी भी होगी। मतदान केंद्र पर पहचान पत्र (आई कार्ड) दिखाने के बाद ही कर्मचारियों को वोट डालने की अनुमति मिलेगी। 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे, जिसके बाद उसी दिन शाम 4 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिह्नों की पूरी सूची:
अध्यक्ष पद:
-
अखिलेश चौधरी: एम्बेसडर कार
-
अनिल श्रीवास्तव: कलश
उपाध्यक्ष पद:
-
आशु ठाकुर: बांसुरी
-
कुलदीप यादव: हॉकी छड़ी
महामंत्री पद:
-
निखिल शर्मा: जलती मशाल
-
संजय चौहान: उगता सूरज
-
सुमित चौधरी: दीवार घड़ी
कोषाध्यक्ष पद:
-
अशोक कुमार: जलता हुआ दीपक
-
ईशान शर्मा: शंख
-
कालीचरण यादव: शेर
-
निशांत पचौरी: त्रिशूल
-
पवन कुशवाहा: डमरू
सहमंत्री पद:
-
प्रभाशंकर गौड़: गदा
-
राहुल चाहर: तलवार
-
राहुल पचौरी: गेंद-बल्ला


MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त