नामांकन रद्द होने के बाद सियासी संग्राम, सीएम ने कांग्रेस को घेरा
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र निरस्त कराने का षड्यंत्र कांग्रेस नेताओं ने ही रचा है.दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का जानकारी छुपाने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया, उसके बाद से भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमाई हुई है. कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का बीजेपी की ओर से जवाब दिया जा रहा है.
हार के डर से फॉर्म में रखी गलती
इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से षड्यंत्र रचकर अपने प्रत्याशी के फॉर्म में गलती रखी. इस सीट पर कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी, जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो यह खेल बिगाड़ने का काम कांग्रेसियों ने किया. यह कितनी छोटी बात है कि जब कोई भी पंच और सरपंच का फॉर्म भरता है, तो उसे अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देनी चाहिए, जो 10-10 बार चुनाव लड़ चुके हैं. ऐसे नेताओं ने यह षड्यंत्र जानबूझकर रचा है."
कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं'
कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, "एक तरफ आपको अपने विधायकों पर भरोसा नहीं, इसलिए प्लेन लेकर उन्हें डराने का, धमकाने का नाटक करने का प्रयास किया. अब सारी कलई खुल गई तो कांग्रेस को आत्म विश्लेषण करने की जरूरत है."
कांग्रेस अपने नेतृत्व को ही स्वीकार नहीं कर रही
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा,"बीजेपी के लिए यह अच्छी बात है कि हमने बीते लोकसभा चुनाव में कमलनाथ की सीट जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था. वर्तमान में 29 लोकसभा सीट बीजेपी की है. उसके बाद इंदौर में भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपना उम्मीदवार चुनाव में न उतर सके. अपने प्रत्याशियों का फॉर्म नहीं भर पाए, वह अपने विधायकों को एकजुट नहीं कर पाए, जो अपने नेतृत्व को ही स्वीकार नहीं कर रही है, तो फिर बीजेपी क्या करेगी."


शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा