दमोह कलेक्टर की संवेदनशील पहल, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताया समय
दमोह: प्रशासनिक व्यस्तताओं और भारी जिम्मेदारियों के बीच मानवीय संवेदनाओं को जिंदा रखने वाले दमोह के जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का एक बेहद संवेदनशील और भावुक चेहरा सामने आया है। रविवार (7 जून) को जहां आम लोग छुट्टी का आनंद ले रहे थे, वहीं कलेक्टर साहब अपनी बेटी को साथ लेकर अचानक शहर के वृद्धाश्रम पहुंच गए। वहां उन्होंने बुजुर्गों के बीच जमीन पर बैठकर न सिर्फ उनका दुख-दर्द साझा किया, बल्कि अपनेपन की ऐसी मिठास घोली कि कई वृद्धजनों की आंखें छलक आईं।
अपनों की राह देख रहे बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
वृद्धाश्रम का माहौल उस वक्त बेहद भावुक हो गया जब कलेक्टर ने वहां रह रहे बेसहारा बुजुर्ग माताओं और पिताओं को अपने हाथों से आदरपूर्वक खीर परोसी और फल बांटे। बरसों से अपनों के प्यार और स्नेह के लिए तरस रहे इन बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। किसी ने भावुक होकर कलेक्टर को 'बेटा' कहकर पुकारा, तो किसी ने उनके सिर पर हाथ रखकर लंबी उम्र और कामयाबी की दुआएं दीं। अकेलेपन की जिंदगी काट रहे इन वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह पल किसी बड़े त्योहार से कम नहीं था।
जनसुनवाई के अनुभवों से उपजा 'सेवा और आशीर्वाद अभियान'
दरअसल, पिछले कुछ समय से जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के सामने बुजुर्गों की कई तरह की पारिवारिक और सामाजिक समस्याएं आ रही थीं। बुजुर्गों की इस लाचारी को करीब से देखने के बाद उन्होंने जिले में “सेवा और आशीर्वाद अभियान” की शुरुआत की। कलेक्टर का मानना है कि यह कोई औपचारिक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि समाज के बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और सेवा देने का एक पवित्र संकल्प है।
रविवार को वृद्धाश्रम से आई यह तस्वीर इसी संकल्प की एक बानगी है, जहां पद और पावर का रसूख पीछे छूट गया और एक जिम्मेदार नागरिक व संवेदनशील बेटे का रूप सामने आया। जब कलेक्टर ने वहां से विदा ली, तो बुजुर्गों की नम आंखें और दुआओं के लिए उठे हाथ उनके इस मानवीय प्रयास की सफलता की गवाही दे रहे थे।


'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
'छात्रों की आवाज जीती', टीकाराम जूली ने PM से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करने की मांग की
धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, इस्तीफा देकर साझा किया अपना दर्द